कलयुगी पति की काली करतूत, दोस्तों से करवाया पत्नी का दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 08:16 AM (IST)

गुरुहरसहाय(आवला): विधान सभा क्षेत्र गुरुहरसहाय के एक गांव में पति एवं देवर द्वारा अपने दोस्तों से महिला के साथ दुष्कर्म करवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी पति, देवर व दो अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सहायक इंस्पैक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि बीते दिन उसके पति जसविन्द्र सिंह व देवर लखविन्द्र सिंह ने अपने दोस्तों जसविन्द्र सिंह व इकबाल सिंह को घर पर बुलाकर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करवाया और उसे मारने की धमकियां दीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News