पति के दोस्त ने महिला को घर में अकेली देख जबरदस्ती किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 04:08 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार,मनदीप): शहर के अंतगर्त पड़ते पीरां वाला मोहल्ला में बीते दिन एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्नी को घर में अकेली देखकर जबरदस्ती से उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वहां से फरार हो गया। 

इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित महिला के बयन पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है। थाना सिटी फिरोजपुर के सहायक सुखबीर कौर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता महिला निवासी गोखीवाला ने बताया कि उसकी शादी 17 वर्ष पहले हुई थी और उसका पति विदेश में रहता है, जिसके चलते वह अपने दो बच्चों के साथ फिरोजपुर शहर के मोहल्ला पीरां वाला में किराऐ पर मकान लेकर रह रही है। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लखविन्द्र सिंह उर्फ लखा लुधियाना वाला निवासी गांव मुर्रक वाला उसके पति का दोस्त है और अकसर आरोपी उसके घर आता जाता है। पीड़िता ने बताया कि बीते दिन आरोपी उसके घर आया और उसने उसे घर में अकेली देखकर उसके साथ जबरदस्ती से दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मामलें की जांच कर रही सुखबीर कौर ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News