शर्मनाकः प्रेम जाल में फंसाकर दरिंदा 3 साल तक बनाता रहा संबंध और फिर..
punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2024 - 02:32 PM (IST)

मुल्लांपुर(कालियां): प्रेम प्रसंग में फंसा कर जबरदस्ती लड़की से 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। थाना सदर जगराओं अधीन पड़ते एक गांव की लड़की जो कि बुटीक में काम करती है। गांव बद्दोवाल के एक नौजवान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने गांव बद्दोवाल में ले जाकर उससे बलात्कर की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को 3 साल तक जान से मारने की धमकियां देकर बलात्कार करता रहा था। धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। थाना दाखा की पुलिस ने बलात्कारी दविंदर सिंह निवासी गांव बद्दोवाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।