लुधियाना में बेखौफ लुटेरे! 3 दिन में दूसरी बार गैस एजेंसी के डिलीवरीमैन को Gun Point पर लूटा

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 11:42 AM (IST)

लुधियाना: बेखौफ लुटेरों द्वारा मात्र 3 दिनों में ही दीवान गैस एजैंसी के डिलीवरीमैन द्वारका प्रसाद यादव को जानलेवा हथियारों की नोक पर लेते हुए लूटपाट की दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित द्वारका प्रसाद यादव ने बताया कि बस्ती जोधेवाल के राहों रोड स्थित इलाके में घरेलू गैस सिलैंडर की सप्लाई कर रहा था।

इस दौरान बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश लुटेरों ने उसके माथे पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए करीब 16,000 रुपए की नकदी लूट ली और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। दीवान गैस एजैंसी के मलिक भारत दीवान ने कहा आए दिन लूटपाट की हो रही वारदातों के कारण गैस एजैंसी के डिलीवरीमैन डर और दहशत के साए में काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो वे काम छोड़कर अपने घरों को वापस लौट जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News