हैवानियत: घर में अकेले बच्चों को देख घुसा दरिंदा, 13 साल की मासूम को चाकू दिखा उतारने लगा कपड़े और फिर...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 11:45 AM (IST)

लुधियाना(राज): महानगर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है। एक दरिंदे ने घर में अकेले दो मासूम बच्चों को निशाना बनाने की कोशिश की। जब 13 साल की मासूम बच्ची ने अपनी अस्मत बचाने के लिए हिम्मत दिखाई, तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे लहुलूहान कर दिया। थाना दुगरी की पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर आरोपी दरिंदे मोहम्मद कलाम के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता के मुताबिक, बीती 10 मार्च को उसकी 13 वर्षीय बेटी और 3 वर्षीय छोटा बेटा घर पर अकेले थे। शाम करीब 4:30 बजे जब वह काम से वापस घर लौटा, तो कमरे को बाहर से कुंडा लगा हुआ था। जैसे ही उसने कमरा खोला, तो अंदर का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों बच्चे बुरी तरह सहमे हुए थे और उसकी बेटी के मुंह से खून निकल रहा था। मासूम ने रोते हुए बताया कि एक आरोपी उनके कमरे में जबरन दाखिल हो गया। उसने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी पहनी हुई पैंट उतारने के लिए दबाव बनाने लगा। जब बहादुर बेटी ने आरोपी की इस घिनौनी करतूत का विरोध किया और कपड़े उतारने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए बच्ची की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसी बीच जब ने चिल्लाते हुए कहा कि उसके पापा आने वाले हैं, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News