प्यार के जाल में फंसाकर लड़की से बनाए संबंध, शादी के लिए बोला तो..

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 10:08 AM (IST)

साहनेवाल: एक लड़की को अपने प्यार में डालकर फिर उससे विवाह करवाने का झांसा देकर बार-बार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने वाले एक आशिक के खिलाफ थाना कुमकलां की पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि हैबोवाल कलां, जस्सियां रोड स्थित नवीन नगर की रहने वाले 23 वर्षीय पीड़ित लडक़ी ने अक्तूबर 2021 में जिला पुलिस को दी शिकायत दी कि उसकी गुरजोत सिंह पुत्र हरजिन्द्र सिंह वासी नवां पिंड, नजदीक बिजली घर साहनेवाल के साथ दोस्ती थी। इसका फायदा उठाते हुए गुरजोत ने पीड़िता को विवाह करवाने का झांसा दिया और फिर उसने जनवरी 2019 में होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के बिना उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध कायम कर लिए। 

इसके बाद भी वह विवाह के झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता रहा पर जब पीड़िता ने गुरजोत को विवाह करवाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह टालमटोल करने लगा और फिर मुकर गया। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत की प्रथम जांच के बाद पुलिस ने गुरजोत के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News