शादी का झांसा देकर बनाए लड़की से संबंध, Pregnant होने पर छोड़ा
punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 10:14 AM (IST)

लुधियाना: एक लड़की काे शादी का झांसा देकर लिविंग रिलेशनशिप में रह कर उसे गर्भवती करने के बाद शादी से इनकार करने वाले युवक के खिलाफ थाना जमालपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी युवक के साथ ही उसके पिता को भी केस में नामजद किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सी.एम.सी. कालोनी के नजदीक सन्नी होम्ज की रहने वाली एक 26 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि करीब 3 वर्ष से पहले उसकी दोस्ती गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव भामिया खुर्द से हुई थी।
गुरप्रीत ने लड़की के शादी करवाने के वायदा किया व दोनों लीविंग रिलेशनशिप में लड़के के पिता की मर्जी से रहने लगे। गुरप्रीत लड़की को भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की जब 4 महीने की गर्भवती हो गई तो उसने गुरप्रीत को शादी करवाने के लिए दबाव बनाना शुस् कर दिया लेकिन शादी करवाने की बजाए पीड़िता को अकेली छोड़कर कहीं चला गया। इसके लिए उसके पिता ने गुरप्रीत का साथ दिया। थाना जमालपुर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।]