हाईवे पर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात गैं;गस्टर समेत 2 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 12:52 PM (IST)

बरनाला (पुनीत) : पंजाब में गैंगस्टरवाद पर शिकंजा कसने के लिए बरनाला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बरनाला-लुधियाना नेशनल हाईवे स्थित महल कलां टोल प्लाजा पर महल कलां पुलिस, सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे विशेष नाकाबंदी की।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वरना कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति आ रहे हैं। जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक की ओर से बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसके बाद पुलिस ने कार में सवार दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।

पूछताछ में उनकी पहचान गांव बख्तगढ़ (जिला बरनाला) निवासी कुख्यात गैंगस्टर अरसदीप सिंह उर्फ अर्सी और उसके साथी गुरसरन सिंह, निवासी गांव रोता, थाना निहाल सिंह वाला, जिला मोगा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अरसदीप सिंह बरनाला जिले के कई आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 30 एमएम पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल तथा वारदात में इस्तेमाल की गई वरना कार बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा पुलिस पर दो राउंड फायर किए गए थे। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News