"पंजाब में नए जंगल राज का अध्याय शुरू", केंद्रीय राज्य मंत्री का मान सरकार पर तीखा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 09:26 PM (IST)

चंडीगढ़: केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की मौजूदा प्रशासनिक स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए भगवंत मान सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने राज्य में “जंगल राज” का नया अध्याय शुरू होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव डाला जा रहा है।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि पहले डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया और अब बाघापुराना के एसडीएम बबनदीप सिंह पर मोगा के डीसी द्वारा ‘आप’ उम्मीदवारों को अनुचित फायदा पहुंचाने के लिए भारी दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पंजाब के अधिकारी अब सिर्फ सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक हितों को पूरा करने का साधन बनकर रह गए हैं?

लोकतंत्र का हनन और अधिकारियों की सुरक्षा

मंत्री ने इन घटनाओं को लोकतंत्र की खुलेआम हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पंजाब की रीढ़ की हड्डी हैं और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करना या डराना-धमकाना तुरंत बंद होना चाहिए।

बिट्टू ने मान सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी अधिकारी को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए भगवंत मान सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य की प्रशासनिक अखंडता को बचाना बेहद जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News