कच्चे कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, कहा CM चन्नी ने किया झूठा ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 02:39 PM (IST)

खन्ना (विपन): एक तरफ जहां मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं अभी भी बहुत-से विभाग हैं, जिनमें ठेके पर भर्ती कर्मचारी पक्के होने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इसके अंतर्गत खन्ना में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के घर नजदीक दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर ठेका कर्मचारी संघर्ष समिति पंजाब की तरफ से धरना देकर रोड जाम किया गया।

PunjabKesari

धरना कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि वह पक्का करने की मांग को लेकर लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं परन्तु सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। मुलाजिमों ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी उनको तुरंत पक्का करें। ठेका मुलाजिम पावरकाम राज्य प्रधान बलेहार सिंह ने बताया कि पक्का करने की मांग को लेकर उनकी तरफ से आज पंजाब में 3 स्थानों ब्यास पुल, हरीके पत्तन और खन्ना में नेशनल हाईवे जाम किए गए हैं।

PunjabKesari

इस दौरान धरनाकारियों का कहना था कि यदि उनकी मांगें न मानी गई तो कांग्रेसी नेताओं का विरोध किया जाएगा और उनको गांवों में भी नहीं आने दिया जाएगा। ठेका कर्मचारी संघर्ष समिति के राज्य प्रधान शेर सिंह ने कहा कि उनकी मांग है कि अलग-अलग विभागों में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से 36000 कर्मचारियों को पक्के करने का ऐलान किया गया है, जोकि सरासर झूठ है क्योंकि उनको पक्का नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह शर्त रखी है कि बोर्डों और निगमों में काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितनी देर तक उनको पक्का नहीं किया जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News