अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने पहुंचे पूर्व CM चन्नी, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 07:48 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अयोध्या में श्री राम लला मंदिर में भगवान श्री राम के दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर पंजाब के पूर्व सी.एम. चन्नी की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रही। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री राम लला मंदिर में भगवान राम के दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सांझा की हैं। पूर्व सी.एम. चन्नी और उनकी धर्म पत्नी ने लोकसभा चुनाव से पहले भगवान श्री राम के दर्शन किए हैं।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव जल्द ही होने जा रहे हैं जिसे लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां जोरो-शोरो पर शुरू कर दी है। इसी बीच लोकसभा चुनावों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का स्पेशल केक काटने की बड़ी खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार कई कांग्रेस विधायक चरणजीत का बर्थडे केक लेकर उनके पास पहुंचे। इस केक पर 'साडा चन्नी जालंधर'  लिखा हुआ था। इस दौरान चन्नी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस की जालंधर सीट से चरणजीत चन्नी को टिकट मिल सकती है। 

PunjabKesari

जालंधर कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन पिछले साल के उप चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू जो अब भाजपा में है, ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को हिला दिया था। मगर तब पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी ने चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थे। पर इस बार पंजाब के पूर्व सी.एम.  चरणजीत सिंह चन्नी के कांग्रेस से जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News