नए साल की शुरूआत में रिकॉर्ड तोड़ ठंड दिखाएगी पूरा जोर

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 02:40 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): मौसम लगातार करवट ले रहा है जिसके तहत घने कोहरा व शीत लहर से पंजाब निवासियों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। आज होशियारपुर समेत साथ लगते पहाड़ी इलाकों में बूदाबांदी होने से मिजाज में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है पंजाब के बठिंडा में सबसे कम न्युनतम तापमान का पारा 5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। लुधियाना समेत पंजाब के कई शहरों में खिलखिलाती धूप खिलने से ठिठुरन से लोगों को राहत मिली है और अधिकतम व न्युनतम तापमान के पारे भी किसी तक उछाल देखने को मिल रहा है। कृषि माहिर ठंडे मौसम को गेहुं की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानते। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अमृतसर में न्युनतम तापमान का पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना 8.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला 8.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट 12.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट 10 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर 5.3 डिग्री सेल्सियस, बरनाला 9.6 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब 8.7 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर 8.4 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर 10.4, जांलधर 10.8 डिग्री सेल्सियस, मोगा 9.3 डिग्री सेल्सियस, मोहाली 11.1 डिग्री सेल्सियस, मुक्तसर 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड, नूरमहल 10.8 डिग्री सेल्सियस, समराला 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया। ये जानकारी देते हुए चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरैक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 2023 वर्ष की शुरूआत घने कोहरे व शीत लहर से होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News