Jalandhar: भाभी को खाना बनाने से किया इनकार, फोन पर बनाई लाइव वीडियो और फिर...

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 10:10 AM (IST)

जालंधर: सुदामा नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस व्यक्ति ने कैमरे की वीडियो ऑन करके लाइव सुसाइड की। खुदकुशी करने वाला व्यक्ति अपने ससुराल पक्ष और पत्नी से परेशान था। मृतक की पहचान विनोद कुमार उर्फ गोल्डी निवासी सुदामा नगर के रूप में हुई है। थाना 7 की प्रभारी अनू पलियाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी सुदामा नगर में एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। उनकी टीम मौके पर पहुंची तो पता लगा कि सुसाइड करने से पहले मृतक ने अपने मोबाइल पर वीडियो भी बनाई थी। विनोद कुमार उर्फ गोल्डी ने पहले तो पंखे से फंदा बनाया और फिर खुद उस पर झूल गया।

पुलिस का कहना है कि मृतक विनोद कुमार अपने ससुराल वालों से परेशान था जबकि उसकी पत्नी भी उसे तंग परेशान करती रहती थी। उधर विनोद के रिश्तेदार दीपक का कहना है कि वीरवार रात विनोद ने अपनी भाभी को खाना न बनाने की बात कही थी। वह अपने कमरे में चला गया और फिर उसका शव पंखे से लटका देखा गया। दीपक ने कहा कि करीब 5 साल पहले विनोद कुमार की शादी हुई थी जिसके 2 छोटे बच्चे हैं। पत्नी लड़ाई झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी और बच्चों को भी साथ ले गई। विनोद ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह वापस नहीं लौटी तो उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना 7 की एस.एच.ओ. का कहना है कि उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि 2 दिन में विनोद के परिजन आ रहे हैं, जिनके बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News