Amritsar में चोरों का आतंक, एक ही रात में 6 से ज्यादा दुकानों को बनाया निशाना

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 12:52 PM (IST)

अमृतसर (रमन/विक्रम): अजनाला शहर में चोरी की वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने सरेआम एक ही रात में 6 दुकानों को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, गत रात चोरों ने मुख्य बाजार में एक साथ 6 से अधिक दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, डेरा रोड और चुगावां रोड इलाके में देर रात चोरों ने कई दुकानों के शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो शटर टूटे हुए मिले और अंदर से सामान गायब था। पीड़ित दुकानदारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका नुकसान पूरा करवाया जाए। वहीं, जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News