रिश्ते हुए तार तार,  चाचा ने अपनी दिव्यांग भतीजी से किया घिनौना काम

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 04:20 PM (IST)

कपूरथला : सगे चाचा द्वारा अपनी ही दिव्यांग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के पिता की मौत 3 साल पहले हो चुकी है। उसकी मां लोगों के घरों का काम करके उनका पालन पौषण करती है। लड़की की माता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसके 5 बच्चे हैं और पति की मौत के बाद वह घरों का काम करके गुजारा कर रही है। उसने कहा  वह 7 अप्रैल को 7.30 बजे के करीब जमींदार के घर काम करने चली गई थी। उसकी लड़की जो कि बचपन से ही दिव्यांग व  नेत्रहीन है घर पर अकेली थी। जब वह 11 बजे करीब वापस घर आई तो उसने देखा कि उसकी लड़की डरी व सहमी हुई थी। पुछने पर उसने बताया पड़ोस में रहने वाला गुरनाम चाचा आया जिसने जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी 3 बच्चों का पिता है और उसने अपने परिवार वालों से मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया है और अब वह घर पर अकेला रहता था। आरोपी गुरनाम की इन हरकतों के कारण ही उसका अपने परिवार वालों से झगड़ा रहता था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News