गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर, पंजाब में फिर बदलेगा मौसम

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 08:12 PM (IST)

लुधियाना (नरिंदर महिंद्रू) : पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे पंजाब के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. के.के गिल ने दावा किया है कि 5 तारीख को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानी डॉ. के.के के मुताबिक आने वाले दिनों में जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं 5 और 9 तारीख को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों बारिश हो सकती है।

इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने भी मानसून की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने सितंबर में बारिश की संभावना जताई है। आई.एम.डी. के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 7 सितंबर के आसपास मानसून ट्रफ को दक्षिण की ओर स्थानांतरित कर देगा। इससे मध्य और उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके कारण मानसून की जल्दी वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसलिए देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है। आई.एम.डी. के अनुसार पूरे देश में औसत बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News