बुरे फंसे आशु विजिलेंस के शिकंजे में, कोर्ट ने दिया ये आदेश
punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2022 - 05:49 PM (IST)

लुधियाना(राज): ट्रांसपोर्टेशन घोटाले में रिमांड पर चल रहे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को आज कोर्ट में पेश किया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने लुधियाना कोर्ट से आशु का 4 दिनों का रिमांड हासिल किया था जो आज खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने आशु को लुधियाना कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए विजिलेंस को उनका 2 दिन का रिमांड दे दिया है।
जानकारी के अनुसार आज लुधियाना कोर्ट ने आशु का 2 दिन का रिमांड बढ़ा दिया है जिससे उनकी मुश्किलों में इजाफा हुआ है। और कितने दिनों तक उन्हें विजिलेंस के साथ रहना पड़ेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वहीं सूत्र बताते हैं कि पूर्व मंत्री आशु के लिए खाना घर से जा रहा है। दिन में आशु को एक अलग कमरे में बैठाया जाता है, मगर रात को वी.आई.पी. ट्रीटमैंट दिया जा रहा है व ए.सी. रूम में सुलाया जाता है। दिन में आशु जिस कमरे में बैठे होते हैं वहां उनके साथ एक पुलिस मुलाजिम होता है, जोकि उनका ध्यान रखता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here