Revenue अधिकारियों ने CM मान को लिखी चिट्ठी, इतने दिनों का दिया अल्टीमेटम

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 10:51 AM (IST)

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी के विधायकों पर गंभीर आरोप लगने की अहम खबर सामने आई है। राजस्व अधिकारियों ने सी.एम.मान को खुली चिट्ठी लिखी है। एसोसिएशन ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वह 15 दिन के बाद रजिस्ट्रियां बंद कर दी जाएंगी। चिट्ठी में एसोसिएशन ने आप विधायकों पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।

एसोसिएशन के आरोप

-आप विधायक चैकिंग के नाम पर धमकियां देते हैं।
-विधायक तबादले की धमकियां देकर गलत काम करवाते हैं।
-MLA's बिना NOC के रजिस्ट्रियां करवाते हैं।
- गैर-कानूनी तरीके से रिकॉर्ड घर ले जाते हैं।
-48 राजस्व अधिकारियों को बिना सबूत के भ्रष्ट ऐलान किया गया है।

एसोसिएशन की मांग 

-15 दिनों में बदलवें प्रबंध किए जाएं।
-रजिस्ट्रियों ग्वाडा या एम.सी. को रजिस्ट्रियां दी जाएं।
-SDM से रजिस्ट्रियां करवाई जाएं या रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाए।
-तहसीलदार और नायब तहसीलदा की पद भरे जाएं।
-राजस्व अधिकारियों की पदोन्नत किया जाए।

बता दें कि एसोसिएश का अल्टीमेटम 6 अगस्त तक है। इसके बाद 7 अगस्त से रजिस्ट्रियां करनी बंद कर दी जाएगी। एसोसिएशन ने सारी मांगे चिट्ठी में विस्तार से लिखी हैं। उन्होंने कहा की आप विधायक परेशान कर रहे हैं, सरकार विकल्प व्यवस्था करें और रजिस्ट्रियों के काम से मुक्त करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News