चारा लेने जा रही बुजुर्ग महिला के साथ दर्दनाक हादसा, CCTV देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 03:04 PM (IST)
जलालाबाद (सुमित/टीनू): गांव ढाब खुशहाल जोइया में बीती शाम उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब पशुओं के लिए चारा लेने जा रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरिंदर कौर पत्नी देसा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोटें आने के अलावा पसलियों और शरीर की अन्य हड्डियों में फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। घायल सुरिंदर कौर को तत्काल उपचार के लिए जलालाबाद के शिवालिक मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे की पूरी घटना नजदीक लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी देते हुए घायल सुरिंदर कौर के दामाद मनजीत सिंह और पुत्र प्रिंस ने बताया कि उनकी माता पशुओं के लिए चारा लेने के लिए सड़क पर जा रही थीं। इसी दौरान साथ लगते गांव ढाब कड़ियाल निवासी मोटरसाइकिल सवार युवक प्रिंस तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और उनकी माता को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में सुरिंदर कौर के सिर पर गंभीर चोट लगी है जबकि उनकी पसलियों और अन्य हड्डियों में भी फ्रैक्चर होने की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। उधर मामले को लेकर थाना वैरोका पुलिस द्वारा घायल सुरिंदर कौर के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। परिजनों मनजीत सिंह और प्रिंस ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हादसे के लिए जिम्मेदार मोटरसाइकिल सवार युवक के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए तथा गंभीर रूप से घायल सुरिंदर कौर को न्याय दिलाया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

