Jalandhar में सड़क हादसा, टिप्पर और कार की जोरदार टक्कर से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 09:25 PM (IST)

जालंधर: शहर में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हवेली के पास टिप्पर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।  

हादसे के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक प्रभावित होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News