Jalandhar में व्यक्ति की संदिग्ध मौत! घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 08:29 PM (IST)

जालंधर : शहर के कमल बिहार इलाके में एक घर में व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल बिहार के रहने वाले जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शक जाहिर किया कि मृतक सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास खून पड़ा था, जिसकी शिकायत इलाके के लोगों ने थाना बस्ती बावा खेल की उपचौकी लेंदर कांप्लेक्स की पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

परिवारिक सदस्यों से मौत के कारणों के बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्हें धक्के मार के घर से बाहर निकाल दिया गया। किसी इलाके के व्यक्ति ने मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News