Jalandhar : Mobile Showroom में हंगामा, 2 पार्टियां हुई आमने-सामने

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 12:09 AM (IST)

जालंधर: शहर के चावला मोबाइल पॉइंट पर मोबाइल रेट को लेकर दो पक्षों के बीच जोरदार विवाद और कहासुनी देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।

ग्राहक बलबीर सिंह धांदरां, जो लुधियाना से आए थे, ने आरोप लगाया कि वह अपना मोबाइल बदलने के लिए दुकान पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि उन्हें अलग-अलग प्रकार के मोबाइल रखने का शौक है और इसी कारण वह आज चावला मोबाइल हाउस पहुंचे थे।

दुकानदार का पक्ष भी सामने आया। उनका कहना है कि दो दिन पहले उन्होंने फोन पर ग्राहक से मोबाइल के रेट के बारे में जानकारी मांगी थी, लेकिन ग्राहक ने कोई जवाब नहीं दिया। जब ग्राहक आज दुकान पहुंचे और पुराने रेट पर मोबाइल मांगने लगे, तो विवाद बढ़ गया। दुकानदार ने यह भी बताया कि ग्राहक ने कहा कि वह किसान हैं और यदि उनके हिसाब का मोबाइल नहीं मिला तो दुकान के बाहर धरना देंगे।

पुलिस ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई स्थिति स्पष्ट होने के बाद की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News