लूट की वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों ने महिला को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 11:20 AM (IST)

 समाना (अनेजा, शशिपाल, स.ह.) : पूर्व रात्रि नगर कौंसिल के समीप एक घर में रहती महिला के घर में चोरी करने के इरादे से घर में घुसे चोर ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक पड़ोसी की निशानदेही पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान घर से 10 हजार रुपए की राशि व कान में पहने सोने के 5 कोके गायब बताए जा रहे हैं।

इस घटना की जांच संबंधी घटनास्थल पर ङ्क्षफगर प्रिंट के अलावा अन्य संदिग्ध सामान को कब्जे में ले लिया गया है।  पुलिस ने एक व्यक्ति को लिया हिरासत में घटना की जांच हेतु पहुंची पुलिस ने पड़ोसी भजन के बताने पर एक व्यक्ति को उसके घर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल में भेज दिया है।  

पड़ोसी ने क्या देखा
पड़ोसी भजन सिंह ने बताया कि वह करीब रात के अढ़ाई बजे अपने घर की छत पर खड़ा था तो उसने देखा कि प्रीतम सिंह के घर में लाइट जल रही थी जिस वजह से शक होने पर जब उसने घर में देखा तो एक व्यक्ति घर में एक टीन के पीपे की छानबीन कर रहा था। जब आवाज लगाई तो उसने उसकी और देखा तो उसने उसे पहचान लिया और इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। उसे पकडऩे हेतु उसने उसका काफी दूरी तक पीछा भी किया मगर वह हाथ नहीं आया। रात को घर में अकेली थी जोगिन्द्र कौर मृतक जोगिन्द्र कौर (45) के पति प्रीतम सिंह ने बताया कि वह किसी फैक्टरी में रात को कार्य करता है।
 

सुबह जब वह रोज की तरह करीब साढ़े 8 बजे घर आया तो उसे इस घटना का पता चला। उसने बताया कि उसका बेटा अढ़ाई माह पहले मलेशिया चला गया है।  प्रीतम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी जोगिन्द्र कौर रात को घर में अकेली थी और 3 वर्षों से बीमार चल रही थी। घर आकर जब उसने देखा तो उसकी पत्नी की लाश बैड पर पड़ी थी और उसके चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। कान में पहने हुए 5 सोने के कोके और घर से 10 हजार रुपए की नकदी भी गायब थी। घर के प्रांगण से पानी की एक बाल्टी में आरोपी द्वारा हाथ धोने पर खून वाला पानी भी पड़ा मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News