बीमार पति को Hospital ले जा रही महिला को लुटेरों ने बनाया निशाना
punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 05:20 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में लूटपाट व छीना झपटी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन राहगिरों को लुटेरों द्वारा लूट का शिकार बनाया जाता है। ऐसा ही एक मामला लुधियना से सामने आया है जहां जम्मू की रहने वाली महिला को लुटेरों ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार महिला जम्मू से अपने पति को लुधियाना के डी.एम.सी. में चैक करवाने के लिए आती जाती थी।
महिला ने बताया कि इस बार उसके पति की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उसे अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए लाई थी। उसने बताया कि अस्पताल से कूछ दूरी पर ही गेस्ट हाऊस में लिए कमरे जा रही थी तभी पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उसका पर्स छीन कर फरार हो गए जिसमें उसके पति के इलाज हेतु पैसे रखे हुए थे। लुटेरों को पकड़ने के लिए महिला ने बहुत कोशिश की और शोर मचाया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए।
महिला द्वारा सूचित करने पर डिविजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के पर्स में करीब एक लाख रुपए, मोबाइल आदि थे। पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

2 दिन तक शिमला मेंरु कने के बाद राहुल गांधी वापस लौटे

Assembly Elections : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

नहीं थम रहे मासूमों से दुष्कर्म के मामले: मंदसौर में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी, 27 साल के युवक ने बनाया हवस का शिकार

चश्मे वाला, चरखे वाला या चम्पारण वाला गांधी?