''''सत श्री अकाल...'''' पहले जीता भरोसा और फिर बुजुर्ग से हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 10:28 AM (IST)
लुधियाना : महानगर में लूटपाट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हलका सेंट्रल इलाके में तड़के सक्रिय 3 नकाबपोश युवक लोगों में डर पैदा कर रहे हैं। ये बदमाश दोपहिया वाहन पर सवार होकर सुबह-सुबह बाहर निकलने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
ऐसे ही एक ताजा मामला सुबह करीब 5.30 बजे एक पुराने शिव मंदिर के नजदीक सामने आया, जहां दूध लेने निकले एक बुजुर्ग को बदमाशों ने पहले ''सत श्री अकाल'' बोला और बातचीत में उलझाया। इसके बाद बदमाशों ने हथियार दिखाकर बुजुर्ग व्यक्ति को लूट का शिकार बनाया और उनसे नकदी लूट कर फरार हो गए।
घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, सुबह सैर, पूजा-पाठ या जरूरी कामों के लिए निकलने वाले लोग लगातार इन लुटेरों का शिकार बन रहे हैं। बढ़ती वारदातों के चलते लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठ रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

