अरे वाह...! कपड़े सिलने वाली महिला ने पहली बार में जीती  50 लाख की Lottery

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 06:49 PM (IST)

लुधियाना (गणेश सचिन): लुधियाना की एक महिला की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वह लखपति बन गई। चंद्र नगर की एक गरीब परिवार की कुसम रानी ने क्वाटरली डियर लॉटरी का टिकट खरीदा था जिसमें टिकट नंबर B 5073 पर 50 लाख रुपये का ईनाम जीता। आपको बता दें कि परिवार वालों में जहां खुशी का माहौल है, वहीं लॉटरी विक्रेता कॉनॉट एंटरप्राइजेज ने उसका खास स्वागत किया है।

लॉटरी विजेता कुसम ने कहा कि उसने 1000 रुपये की यह डियर लॉटरी डाली थी। यह पहली बार उसने लॉटरी डाली थी, जिसे जीत लिया। महिला ने कहा कि वह घर पर कपड़े सिलकर अपना गुजारा करती है। उसने 50 लाख रुपये की लॉटरी जीती है, जिससे उसके परिवार में उम्मीद जगी है। वह इस पैसे का इस्तेमाल अच्छे कामों और परिवार की भलाई के लिए करेगी।

दूसरी तरफ कॉनॉट एंटरप्राइजेज के हेड शाम भनोट ने कहा कि कुसम देवी, जो बहुत गरीब परिवार से हैं, ने उनके काउंटर से यह लॉटरी खरीदी। उन्होंने कहा कि वह उन्हें फगवाड़ा से जानते हैं लेकिन उनका लॉटरी टिकट 50 लाख का है और टिकट नंबर 20 5073 है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब परिवार ने यह लॉटरी डाली थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News