लुधियाना में बिकी लॉटरी ने बनाया एक और लखपति, निकला 50 लाख का ईनाम
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 12:46 PM (IST)
लुधियाना (जोशी): भनोट एंटरप्राइजेज ने एक और लखपति बनाकर जबरदस्त कीर्तिमान स्थापित करते हुए जनता का दिल जीत लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मालिक शाम सुन्दर भनोट ने बताया कि गत दिन पंजाब स्टेट डियर-1000 क्वार्टरली का ड्रा लुधियाना में आयोजित हुआ जिसमें 50 लाख का प्रथम पुरस्कार टिकट नं. बी-5073 पर निकला है जो कि लुधियाना के उनके घंटाघर स्थित रिटेलर शर्मा ब्रदर्ज लाटरी द्वारा बेची गई है। ज्ञात रहे कि इससे पहले अब तक वह नव वर्ष में 5 करोड़पति बना चुके हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

