साइबर ठगों का नया खेल, ''डिजिटल अरेस्ट'' के नाम पर 35 लाख की ठगी
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 06:08 PM (IST)
बठिंडा (विजय): ऑनलाइन बैठे नौसरबाज तरह तरह के तरीके अपनाकर लोगों से पैसा ऐंठ रहे हैं। ताजा मामले में बठिंडा निवासी एक व्यक्ति को मनी लॉर्डिंग का डर दिखाकर डिजीटल अरैस्ट कर लिया व इन शातिर ठगों ने उससे 35 लाख रुपये ठग लिए। अशोक कुमार निवासी सराभा नगर ने थाना साइबर क्राइम सैल के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसे गत दिनों एक व्यक्ति का फोन आया जो खुद को एंटी टैरेरिस्ट विंग का अधिकारी बता रहा था।
उक्त व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके खाते से अढाई करोड़ रुपये की मनी लॉर्डिंग हुई है व उक्त पैसा टैरेरिस्ट फंड के लिए प्रयोग किया गया है। उसने बताया कि इस पैसे में से आप ने 25 लाख रुपये का कमिश्न भी लिया है। उसने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसकी प्रॉपर्टी के बारे भी जानकारी दी तथा उसे तुरंत एक खाते में 35 लाख रुपये जमा करवाने को कहा। उसने बताया कि उसने डर के चलते 35 लाख रुपये संबंधित खाते में जमा करवा दिए। लेकिन बाद में उक्त आरोपी उससे और पैसे की मांग करने लगा। उसने बताया कि ऐसा करके आरोपियों ने उसे डिजीटल अरैस्ट करके 35 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली पड़ताल की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

