मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 05:54 PM (IST)

बठिंडा (विजय): कुछ अज्ञात लोगों ने मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 17.60 लाख से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लखविंदर सिंह निवासी तुंगवाली ने साइबर क्राइम सैल के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक के जरिए एक रिलायंस जीओ 5 जी डिजीटल इंटरनेट टावर लगवाने वाली कंपनी के साथ संपर्क किया। उक्त कंपनी के कुछ अज्ञात लोगों ने उससे टावर लगवाने के नाम पर समय-समय पर 17,60,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उन्होंने टालमटोल शुरू कर दी। जब उसने बाद में उनके साथ संपर्क करना चाहा तो उक्त आरोपियों के मोबाइल फोन भी बंद मिले। तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व अगली पड़ताल की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News