छोटे सिद्धू की वीडियो पर Controversy, माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 03:54 PM (IST)
पंजाब डेस्क: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई इन दिनों चर्चा में है। बता दें कि कनाडा के टोरंटो में सिद्धू मूसेवाला के पहले होलोग्राम शो के दौरान छोटा सिद्धू अपने बड़े भाई की तरह थापी मारता नजर आया जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है। वहीं वह इस दौरान अपने पिस्टल चलाने जैसे इशारे करते हुए ‘ठायं-ठायं’ बोलता नजर आया जिले लेकर विवाद खड़ा हो गया।
यह वीडियो सामने आने के बाद बाल मानवाधिकार संगठन ‘लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल’ (LFHRI) ने संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार, संगठन ने मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट को बच्चे के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। LFHRI का कहना है कि एक वीडियो जो कि बाद में सामने आई है में दिख रहा है कि बच्चे के आसपास मौजूद बड़े लोग उसे हथियार जैसा इशारा करने के लिए उकसा रहे थे। उनका कहना है कि ये सब बच्चे की मानसिक सेहत पर गलत असर डाल सकता है। संगठन द्वारा बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही माता-पिता को काउंसलिंग दिए जाने की भी बात कही गई है। वहीं इस मामले पर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

