सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकाल के लिए शुरू की हड़ताल

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 04:32 PM (IST)

गढ़शंकर (शौरी): नगर कौंसिल गढ़शंकर के अधीन काम करने वाले सफ़ाई कर्मचारियों ने आज अनिश्चितकाल समय के लिए अपनी हड़ताल शुरू कर धरना लगा दिया। पंजाब भर में कच्चे मुलाजिमों की तरफ से अपनी, मांगों को मुख्य रखते की हुई हड़ताल का समर्थन करते हुए नगर कौंसिल गढ़शंकर के समूचे कच्चे और पक्के मुलाजिमों ने आज से अपना कामकाज बंद करते हुए इस हड़ताल के समर्थन का ऐलान कर दिया। 

इस मौके विशेष के तौर पर पहुंचे सूरज कुमार प्रधान नवांशहर ने बताया कि पंजाब भर में कुल 133 में से 100 से अधिक समितियों के सफ़ाई कर्मचारी इस हड़ताल का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने बताया हमारी मुख्य मांगों में सभी कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, पक्के मुलाजिमों को डी.ए. की किश्तों और पैंशन स्कीम के अधीन लाया जाए।

उन्होंने बताया कि इस मौके पंजाब में 35 हज़ार के करीब कच्चे कर्मचारी होंगे जिनको फ़िलहाल डी.सी. रेट मिल रहा है। सफ़ाई यूनियन से प्रधान किरण सुगन्धि ने बताया कि शहर में पूरी सफ़ाई व्यवस्था ठप्प कर दी गई है और जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके अंजू, संजीव, राजू, बल्लू,काला, बिकी, शिव और ओर सफ़ाई कर्मचारियों का नेतृत्व में समूचे मुलाजिमों ने पंजाब सरकार विरुद्ध जी भर कर नारेबाज़ी की गई।  

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News