OHE टूटने से सिटी स्टेशन खड़ी रही सरयू-यमुना एक्सप्रैस

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 07:41 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): अमृतसर से आई सरयू-यमुना एक्सप्रैस करीब डेढ़ घंटा सिटी स्टेशन पर खड़ी रही। जानकारी मुताबिक गोराया के पास ओवर हैड इलैक्ट्रिकल वायर (ओ.एच.ई.) टूटने से रेल यातायात ठप्प हो गया। इसी वजह से जालंधर सिटी से करीब 12 बजे रवाना हुई जलियांवाला बाग एक्सप्रैस भी गोराया रेलवे स्टेशन पर करीब अढ़ाई बजे तक खड़ी रही। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों द्वारा टूटी हुई वायर को जोडऩे के बाद रेल यातायात शुरू हुआ।

इसी तरह सिटी स्टेशन पर 1.05 पर पहुंची सरयू-यमुना एक्सप्रैस दोपहर 2.40 पर रवाना हुई। इस कारण लाल कुआं एक्सप्रैस, दादर एक्सप्रैस सहित कई अन्य ट्रेनों के भी लेट होने की सूचना मिली है। ट्रेनों के लेट होने से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News