जनगणना ड्यूटी से गायब 600 कर्मचारियों पर सख्त एक्शन, जारी हुआ Notice

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 10:57 AM (IST)

अमृतसर(नीरज): सरकार की तरफ से जनगणना संबंधी सख्ती के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से भी इस संबंध में सख्त एक्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार प्रशासन की तरफ से 600 के लगभग उन गैर हाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं जो ड्यूटी पर हाजिर नहीं हो रहे हैं। प्रशासन की तरफ से ऐसे कर्मचारियों का वेतन अटैच करने संबंधी नोटिस जारी किए जा रहे हैं और इससे भी अधिक कानूनी कार्रवाई गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर हो सकती है।

जानकारी के अनुसार डी.सी. दलविन्दरजीत सिंह की तरफ से 15 मई से लेकर 13 जून तक होने वाली जनगणना की तैयारियों संबंधी अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई जिसमें ट्रेनिंग, मॉनिटरिंग व मैदानी कार्रवाई संबंधी चर्चा की गई।

इस बैठक के दौरान ट्रेनिंग सैशन, एैप लोकेशन, नैटवर्क समस्या, हैल्पलाइन 1855 की कारगुजारी, रीयल टाइम मॉनिटरिंग और स्टॉफ की हाजरी यकीनी बनाने के लिए निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या को तुरंत अधिकारियों के ध्यान में लाया जाए ताकि उस समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान निकाला जा सके।

पूरी पारदर्शिता व जिम्मेवारी से काम करें अधिकारी

डी.सी. ने जनगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि इस काम को पूरी पारदर्शिता व जिम्मेवारी के साथ पूरा करें क्योंकि सही जनगणना से ही भविष्य में देश के विकास के लिए नीतियां तैयार की जा सकती हैं। डी.सी. ने जिलावासियों से भी अपील की है कि जनगणना करने के लिए घरों में आने वाले कर्मचारियों के साथ पूरा सहयोग किया जाए क्योंकि जनता को भी सही जानकारी देनी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News