13 वर्षीय बच्चे के जज्बे को सलाम, कोरोना काल में कार तैयार करके किया कमाल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 05:57 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा) : उम्र केवल 13 वर्ष। नाम सुखबीर सिंह चाने। विद्यार्थी रियान स्कूल लुधियाना। इस उम्र के बच्चों की अधिकतर दिलचस्पी शरारतों में या फिर मोबाइल पर गेम खेलने में रहती है। लेकिन जनता नगर लुधियाना के रहने वाले ऑटो पार्टस कारोबारी उधमजीत सिंह चाने के पोते सुखबीर सिंह चाने का शौंक आज के बच्चों से अलग ही रहा। उसने अपने दादा जी उधमजीत सिंह चाने से बात की वह तों घर में बैठा बैठा बोर हो रहा है। क्यों न कुछ किया जाए। सुखबीर को उसके दादा ने कार बनाने के लिए प्रेरित किया। 

सुखबीर ने भी इस चैलेंज को कबूल कर लिया और इसमें अपनी 11वीं कक्षा में पढ़ती बहन गुरलीन कौर का सहयोग लेते हुए सबसे पहले उसने कार का एक मॉडल तैयार किया और फिर प्रैक्टीकल तौर पर कार को तैयार करना शुरू किया। सुखबीर की दादी हरजीत कौर,पेरैंटस दविंदर कौर व रतिंदर कौर ने भी उसके प्रोजैक्ट को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया। उधमजीत सिंह चाने ने बताया कि उसके पोते सुखबीर ने 1 लाख रूपए की लागत से लगभग 11 महीनो के समय में टू सीटर कार,जिसमें स्कूटी का इंजन लगा कर तैयार किया। उनके परिवार का नाम दुनियां भर में रोशन किया। अब सुखबीर आने वाले समय में बैटरी से चलने वाली कार तैैयार करने के प्रोजैक्ट पर काम करने लगा है। उसको अपने पोते पर गर्व है। 

जब इस छोटे से बच्चे सुखबीर के बारे में विधायक मोगा डा हरजोत कमल व पीएसआईडीसी के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा को पता चला तों इन्होंने उधमजीत सिंह चाने के निवास पर पहुंच कर समूचे परिवार को मुबारकबाद दीं और फिर कार का एक नया मॉडल तैयार करने वाले सुखबीर सिंह चाने से विशेष तौर पर मुलाकात करके जानकारी प्राप्त की और उसके साथ कार में बैठ कर उसकी हौसला अफजाई करते हुए अर्शीवाद दिया। बावा ने कहा कि वह कामना करते है कि सुखबीर चाने भविष्य में ओर आगे बढ़े और लुधियाना का नाम दुनियां भर में रोशन करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News