6 दिन से चल रही सफाई कर्मियों की हडताल को लेकर बड़ी खबर, लिया यह फैसला

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 09:32 PM (IST)

लुधियाना,  (हितेश) : सफाई कर्मियों द्वारा 6 दिन से चली आ रही हडताल शनिवार को देर शाम खत्म करने का फैसला किया गया है, जिसके बाद महानगर में कुडे की लिफटिंग शुरू हो गई है। यहां बताना उचित होगा कि सफाई कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर नगर निगम जोन ए आफिस के बाहर 6 दिन से लगातार धरना दिया जा रहा है और एक दिन लुधियाना भी बंद करवाया गया। इसके अलावा सफाई कर्मियों द्वारा हडताल करके कुडे की लिफटिंग भी नही की गई।जिसके चलते शहर में हर तरफ कुडे के ढेर लग गए हैं और कई जगह मेन सडकों का रास्ता भी बंद हो गया है।

इस समस्या का समाधान करने के लिए शुक्रवार को विधायकों द्वारा डीसी व नगर निगम कमिश्नर की मौजूदगी में यूनियन के साथ की गई मीटिंग बेनतीजा रही। जिसके मददेनजर शनिवार को लोकल बाडीज मंत्री खुद लुधियाना पहुंचे और विधायकों के अलावा डीसी, नगर निगम व पुलिस कमिश्नर की हाजिरी में  सुबह से ही यूनियन के साथ मीटिंगों का दौर शुरू किया गया। जिसके चलते देर शाम को सफाई कर्मियों द्वारा हडताल खत्म करने की सहमति बनी और उसके तुरंत बाद नगर निगम द्वारा महानगर में कुडे की लिफटिंग का काम शुरू करवा दिया गया
जिसकी पुष्टि लोकल बाडीज मंत्री व यूनियन के सदस्यों द्वारा की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News