शिक्षा विभाग मुस्तैद, आज 28 केंद्रों पर हजारों छात्र देंगे NMMSS व PSTSE Exams

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 09:33 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): एस.सी.ई.आर.टी. पंजाब द्वारा आयोजित नैशनल मीन्स कम मैरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एन.एम.एम.एस.एस.) व पंजाब स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (पी.एस.टी.एस.ई.) 8वीं कक्षा की सांझा परीक्षा और पी.एस.टी.एस.ई. (10वीं कक्षा) की वजीफा परीक्षा 4 जनवरी (रविवार) को आयोजित की जा रही है। जिला शिक्षा अफसर (स) को परीक्षा के सफल संचालन के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण और सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक (3 घंटे) निर्धारित है। दिव्यांग परीक्षार्थियों को नियमों के अनुसार आधा घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा। केंद्रों पर बिजली, पानी और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा के लिए पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष स्टाफ तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्र के स्कूल प्रमुख/प्रिंसीपल को केंद्र कंट्रोलर नियुक्त किया गया है। केंद्र सुपरिंटैंडैंट और डिप्टी सुपरिंटैंडैंट के रूप में लैक्चरार कैडर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक सुपरिंटैंडैंट की जिम्मेदारी स्कूल क्लर्क को सौंपी गई है, जबकि निगरानी के लिए प्राइमरी कैडर (ई.टी.टी. शिक्षक) तैनात रहेंगे।

इन स्कूलों में बने हैं परीक्षा केंद्र

एन.एम.एम.एस.एस. और पी.एस.टी.एस.ई. - 8वीं कक्षा
सरकारी कन्या सी.सै. स्कूल, जगराओं (255 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, जगराओं (254 छात्र)
ए.एस. सी.सै. स्कूल, खन्ना (424 छात्र)
सरकारी कन्या सी.सै. स्कूल, साहनेवाल (400 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, मल्टीपर्पज (500 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, सेखेवाल (400 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, जंडियाली (400 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, इंद्रपुरी (487 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, पी.ए.यू. (400 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, जवाहर नगर (350 छात्र)
सरकारी कन्या सी.सै. स्कूल, गिल (350 छात्र)
सरकारी कन्या सी.सै. स्कूल, जवाहर नगर (326 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, पायल (425 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, बस्सियां (410 छात्र)
सरकारी कन्या सी.सै. स्कूल, समराला (503 छात्र)

पी.एस.टी.एस.ई. - 10वीं कक्षा

खालसा हाई स्कूल, जगराओं (255 छात्र)
स्वामी विमल जैन सी.सै. स्कूल, जगराओं (300 छात्र)
किशोरी लाल जेठी (कन्या) स्कूल ऑफ एमिनैंस, खन्ना (473 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, बस्ती जोधेवाल (450 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, मिल्लरगंज ढोलेवाल (406 छात्र)
सरकारी सीसी.सै. स्कूल, मुंडियां कलां (450 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, ढंडारी खुर्द (400 छात्र)
आर.एस. मॉडल सी.सै. स्कूल, शास्त्री नगर (480 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, हैबोवाल खुर्द (493 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, सिमेट्री रोड (410 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, दोराहा (400 छात्र)
बी.एम. सरकारी सी.सै. स्कूल, रायकोट (369 छात्र)
सरकारी सी.सै. स्कूल, समराला (259 छात्र)
सरकारी कन्या सी.सै. स्कूल, माछीवाड़ा (260 छात्र)

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News