Fazilka: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद Action में पुलिस, चलाया सर्च ऑपरेशन
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 02:35 PM (IST)
फाजिल्का (सुखविंदर थिंद): फाजिल्का के स्कूलों और कुछ सरकारी विभागों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर संबंधित स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को खाली करवाया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फाजिल्का पुलिस की टीमें अलग-अलग स्कूलों और सरकारी विभागों में पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कोई बम या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इसी कड़ी में आज फाजिल्का पुलिस के डॉग स्क्वायड और एंटी-सैबोटेज टीमों ने जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों की विशेष सुरक्षा जांच की। इस दौरान इमारतों और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं तथा संभावित सुरक्षा खतरों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

