पंजाब शर्मसार, कहां सुरक्षित बेटियां, स्कूल वैन ड्राइवर ने छात्रा से...

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 01:04 PM (IST)

फरीदकोट (राजन): फरीदकोट जिले के एक इलाके में स्कूल वैन के ड्राइवर के खिलाफ 11 साल की छात्रा से रेप के आरोप में पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.)  की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित बच्ची की मां ने कहा कि उसकी 11 साल की बेटी सातवीं क्लास में पढ़ती है और अपनी छोटी बहन के साथ पास के गांव के स्कूल में जाती है। दोनों लड़कियां स्कूल की वैन में आती-जाती हैं।

शिकायत के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को स्कूल की छुट्टी के बाद वैन ड्राइवर बच्चियों को होली खेलने का लालच देकर अपने घर ले गया। आरोप है कि उसने दूसरे बच्चों को घर के बाहर खेलने के लिए भेज दिया, जबकि नाबालिग बच्ची को घर के अंदर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया। 

परिवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और बी.एन.एस. की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता का बयान दर्ज करने, मेडिकल जांच कराने और दूसरी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News