October महीने बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज व बैंक, जानें कब और क्यों

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 10:53 AM (IST)

पंजाब डेस्क: देशभर में सबसे बड़ा त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है। अगले महीने दिवाली-दशहरा समेत कई अहम त्योहार आ रहे हैं। अक्टूबर माह में गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली जैसे सार्वजनिक अवकाश आने वाले हैं। इन दिनों स्कूल, बैंक और कार्यालय बंद रहेंगे। बता दें कि पंजाब में भी इन त्योहारों की खूब रौनक रहेगी।

अक्टूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होगा। इस दिन बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पंजाब और राजस्थान में 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती की छुट्टी रहेगी। इसका मतलब है कि महीने की शुरुआत में ही 2 दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के मौके पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 12 अक्टूबर को दशहरा और 31 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर देशभर में छुट्टी रहेगी।

 अक्टूबर में छुट्टियों की सूची:

2 अक्टूबर: गांधी जयंती

3 अक्टूबर: नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती

11 अक्टूबर: दुर्गा अष्टमी

12 अक्टूबर: विजयादशमी/दशहरा

31 अक्टूबर: दिवाली

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News