तीन दिन में दूसरी मौत: बेलगाम दौड़ रहे टिप्पर ने युवक को कुचला

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 11:08 PM (IST)

गढ़शंकर (ब्रह्मपुरी):- आज देर शाम करीब 9 बजे गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में गांव कोकोवाल के पास सड़क पर एक टिप्पर दुर्घटना में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत हो जाने का समाचार है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए समाज सेवी अजायब बोपाराय ने बताया कि हमारे गांव गढ़ी मानसोवाल के पूर्व सैनिक काबल सिंह की टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वह सुबह घटना स्थल पर जाकर बाकी जानकारी सांझा करेंगे। गौरतलब है कि 25 फरवरी को इसी क्षेत्र में टिप्पर दुर्घटना में एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। आज तीसरे दिन एक और युवक हादसे का शिकार हो गया, जो 21वीं घातक दुर्घटना है। लोगों में पहले से ही टिपर मालिकों और प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा था। अब और गुस्सा भड़क गया है, जो प्रशासन के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News