इन संगठनों के वरिष्ठ नेता अपनी पार्टी छोड़ भाजपा परिवार में हुए शामिल

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 11:14 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता तथा केंद्र की मोदी सरकार की किसान समर्थक और जन-समर्थक नीतियो कारण भाजपा परिवार लगातार विकास कर रहा है। इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और अन्य संगठनों के वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हुए।

अश्विनी शर्मा ने कहा इन सभी नेताओं को भाजपा परिवार सदस्यता प्रदान की और उपाधियों से सम्मानित किया और उनका भाजपा परिवार में शामिल होने का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, बिक्रमजीत सिंह चीमा, हरजीत सिंह ग्रेवाल, गुरप्रीत सिंह शाहपुर, संतोख सिंह गुमटाला आदि उपस्थित थे।

शर्मा ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की साढ़े 4 साल की नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए और कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में पार्टी के डूबते जहाज को बचाने और उसे मैदान में उतारने का ड्रामा रचा है, पंजाब में सिद्धू के रूप में। कांग्रेस हाईकमान को शायद यह नहीं पता था कि सिद्धू एक बेलगाम घोड़ा था, जिसे वे नियंत्रित नहीं कर सकते थे और यही हुआ। सिद्धू मुख्यमंत्री को अपनी शर्तों पर चलाना चाहते हैं, जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस लड़ाई का नुक्सान प्रदेश की जनता भुगतना पड़ रहा है। जीवन गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं बारे बात करते हुए कहा कि ऑल इंडिया यूथ अकाली दल के उपाध्यक्ष एवं किसान शाखा जालंधर अर्बन साहिब सिंह ढिल्लों (कपूरथला), सेवानिवृत्त कर्नल विवेक कुमार शर्मा (फरीदकोट), शिरोमणि अकाली दल पंचायत यूनियन ब्लाक जगराओं के प्रधान तथा पंजाब यूनियन के उप प्रधान लुधियाना, लुधियाना दिहाती से शिरोमणि अकाली  दल के प्रधान तथा चेयरमैन भाई जैता जी (बाबा जीवन सिंह), यूथ फाऊंडेशन (रजि.) के कैप्टन बलौरा सिंह (जगराओं), पंजाब कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रकाश साहू (जगराओं), पंजाब कराटे एसोसिएशन के डायरैक्टर दीपक कुमार (जगराओं), चंडीगढ़ कराटे एसोसिएशन के कोच तथा संयुक्त सचिव हरबिंदर सिंह (मोहाली) आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता तथा आटो यूनियन के प्रधान कुलजिंदर सिंह (पटियाला), मनजीत सिंह (पटियाला), प्रवीण कुमार (पटियाला), रोहित कुमार (पटियाला), हैप्पी वर्मा (पटियाला), बलजिंदर सिंह (पटियाला), बलकार सिंह (पटियाला) तथा एफ.सी.आई जनरल स्टाफ यूनियन के ऑल इंडिया सचिव महिंदर सिंह अपने साथियों सहित भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News