Punjab में दिन दिहाड़े PRTC बस में लूट : सवारियों में फैली दहशत, लुटेरे फरार
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 07:24 PM (IST)
पंजाब डैस्क : मोगा जिले में दिनदिहाड़े एक भयानक लूट की घटना ने स्थानीय लोगों को हिला दिया। पी.आर.टी.सी. की बस को बीच सड़क रोककर हथियारबंद युवकों ने एक युवक से कैश लूट लिए। घटना के दौरान बस में सवार लोग चिल्लाते रहे और पूरी सवारी दहशत में भर गई। जानकारी अनुसार पी.आर.टी.सी. की बस जो मोगा से जा रही थी, तो अचानक कुछ युवकों ने बस को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने एक युवक पर हमला कर उसके पास से पैसे ले लिए। सवारियों ने बताया कि हमलावरों ने पहले युवक को पीटा और फिर उसका पैसा छीनकर फरार हो गए। घटना के समय बस में कई यात्री मौजूद थे और सभी सवारियों में भीषण डर और हड़कंप मच गया।
सवारियों का कहना है कि हमलावरों की इस हड़बड़ी और अचानक हुई हरकत से बस में अफरा-तफरी मच गई, कुछ लोग बाहर कूदने लगे, तो कुछ ने अपनी जान बचाने के लिए सीट पर छुपकर रहना पसंद किया। यात्रियों का कहना था कि वारदात को बीते एक घंटा हो गया है, लेकिन तब तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

