2 महीने पहले संदिग्ध हालत में गुम हुए 14 वर्षीय लड़के के मामले सनसनीखेज खुलासा

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 04:56 PM (IST)

मलोट (जुनेजा): 2 महीने पहले संदिग्ध हालत में गुम हुए एक 14 वर्षीय लड़के के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि लड़के को अगवा करने के बाद उसके सौतेले मामा ने हत्या कर उसे नहर में फैंक दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डी.एस.पी. जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि सुभाष चंद्र निवासी गली नंबर 10 गुरु नानक नगरी मलोट ने 5 मार्च को सिटी मलोट पुलिस को शिकायत की थी कि उसका 14 वर्षीय बेटा सुमित कुमार उर्फ वारिस 24 फरवरी को गुम हो गया था। वह पढऩे के साथ-साथ नंबर प्लेटें बनाने वाली दुकान पर काम सीखता था और उस दिन सायं को घर नहीं आया। 

यह भी पढ़ेंः भगवान राम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर बुरी फंसी इस University की प्रोफेसर, भड़के लोग

शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। सुभाष ने पुलिस को बताया कि उसका पहले विवाह अमनदीप कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी रथडिय़ा के साथ हुआ था जिसमें यह बेटा सुमित था। विवाह के 3 साल बाद उसका अमनदीप से तलाक हो गया। तलाक से 2 साल बाद उसकी शादी रेनू पुत्री रघबीर सिंह निवासी हरजिन्द्रा नगर मलोट के साथ हुई जिससे एक बेटी हुई। थाना प्रमुख चंद्र शेखर ने जांच की जिसके बाद सामने आया कि सुमित की उसके सौतेले मामा अमनदीप सिंह उर्फ सूरज निवासी हरजिन्द्र नगर ने हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में माना कि वह सुमित को दुकान से यह कह कर ले गया कि किसी व्यक्ति से पैसे लेने हैं। इसके बाद उसकी हत्या कर शव राजस्थान नहर में फैंक दिया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News