SGPC के प्रधान एडवोकेट धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर घेरी सरकार
punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 12:54 PM (IST)

अमृतसर (दीपक): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर सरकारों को सवाल करते हुए कहा कि अगर गुजरात में बिलकिस बानो बलात्कार केस में सजा काट रहे दोषियों को छोड़ने का फैसला किया जा सकता है तो फिर उम्र कैद से दोगुनी सजाएं काटने वाले सिखों को रिहा क्यों नहीं किया जा सकता?
उन्होंने कहा कि सरकारें पक्षपात वाली नीति अपना रही हैं। एक तरफ बलात्कार के दोषी सरकारों की हमदर्दी भरी भावना से छोड़ दिए जाते हैं जबकि दूसरी तरफ सिख बंदियों को तीन-तीन दशकों से जेलों की काल कोठरियों में बंद करके रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों से ऐसा धक्का और पक्षपात ठीक नहीं है। उन्होंने भारत सरकार को सबके लिए एक जैसी नीति अपनाने की सलाह दी और बंदी सिंहों को तुरंत रिहा करने के लिए कहा।
उन्होंने बुड़ैल जेल में बंद भाई लखविन्द्र सिंह को भूख हड़ताल खत्म करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी बंदी सिंहों को इंसाफ दिलाने के लिए यत्नशील है और रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here