स्कूल के MD का शर्मनाक कारनामा, अध्यापिका को लालच में फंसा कि यह घिनौनी हरकत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 29, 2022 - 06:09 PM (IST)

फिल्लौर (भाखड़ी):  अध्यापिका को स्कुल का प्रिंसीपल बनाने और कैनेडा में सैटल करने चक्कर में अकैडमी का डायरैक्टर 4 साल तक अपनी बेटी सम्मान अध्यापिका का बलात्कार करता रहा। अध्यापिका किसी से कुछ न बोले इसके लिए डायरैक्टर ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनां रखी थी। पीड़ित अध्यापिका की शिकायत पर पुलिस ने गुरु नानक अकैडमी (स्कुल) प्रतापुरा के एम.डी.  तरसेम सिंह के विरुद्ध जबरन बलात्कार करने का मुकद्दमा दर्ज किया है।

आज अपने वकील अजय कुमार और जम्हूरी किसान सभा के नेताओं के साथ एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर पीड़ित लड़की ने बताया कि वह वर्ष 2017 में अकैडमी में लगी थी। जहां पर 65 अध्यापिका, एक प्रिंसीपल और 1250 विद्यार्थी रोजाना पढ़ने आते है। 5 महीने काम करने के बाद अकैडमी के डायरैक्टर ने उसे अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह स्कुल में बातौर अध्यापिका गई थी उसे कुछ ही दिनों में ट्रांसपोटेशन का इंचार्ज बनां दिया गया। जब उसे 5 महीने काम करते हो गए तो एक दिन अकैडमी के एम.डी. तरसेम सिंह (55) ने उसे अपने दफतर के अंदर बुलाया और उस से कहा  कि वह उसके काम से बहुत खुश है अगर वह उसे भी खुश कर दे तो वह उसे इसी अकैडमी का प्रिंसीपल बनां देगा और उसे विदेश कैनेडा में भी सैटल करवा देगा। एम.डी. की यह बात सुन कर पीड़ित लड़की असंमजस में पड़ गई।

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके कुछ दिनों बाद ही एम.डी. तरसेम सिंह ने उसे अकैडमी के अंदर एक कमरे में बुलाया था। इस दौरान विरोध करने के बावजूद उसके साथ जबरन शरीरक संबंध बना लिए। इसके बाद उसने लड़की को शरीरक संबंध बनाने की वीडियो दिखाते हुए धमकाया कि अगर उसने इस घटना के संबंध में किसी को कुछ बोला तो वह इस वीडियो को वायरल कर उसे कहीं का भी नहीं छोड़ेगा। अपनी बदनामी के डर से लड़की चुप रही। इसी बात का तरसेम सिंह 4 वर्ष तक फायदा उठाता रहा।

पीड़ित लड़की ने बताया कि अकैडमी का एम.डी. तरसेम सिंह बहुत ही शातिर इंसान है। लोगों को गुमराह करने के लिए उसने अमृत शका हुआ है और अपने स्कुल का नाम भी धर्म के नाम पर गुरु नानक अकैडमी रखा हुआ है। जब वह कई दिनों तक उसे बलैकमेल कर हवस मिटाता रहा तो एक दिन लड़की ने कहा  कि वह न तो उसे स्कूल का प्रिंसीपल बनां रहा है और न ही कैनेडा सैटल करवा रहा है तो तरसेम सिंह ने उसे कहा कि कैनेडा जाने के लिए एक 2 वीजे किसी छोटे देश के होने जरूरी है। जिस पर वह वर्ष 2018 में उसे और अपनी पत्नी को सिंगापुर व मलेशीया घुमाने ले गया। वहां वह अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में छोड़ कर ज्यादातर उसी के कमरे में रहता और वहां पर भी उसके साथ बलात्कार करता रहा। उसने बताया कि विदेश से वापिस आने के बाद वह अक्सर उसे अकैडमी के काम के संबंध में बहाना बना कर अपने घर बुला लेता और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ शरीरक संबंध बनाता। जबकि घर में उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद होती थी।

एम.डी. पर पहले भी ऐसा मामला हो चुका दर्ज

एम.डी. तरसेम सिंह पर यह कोई पहला मामला दर्ज नहीं हुआ। 2 वर्ष पहले भी एक अध्यापिका ने उस पर ऐसे ही गंभीर दोष लगाए थे। वह मामला भी काफी गरमाया था तरसेम सिंह ने किसी तरह उस मामले को वहीं रफा-दफा कर लिया। पीड़ित लड़की ने कहा कि तरसेम सिंह जिस किसी को भी अपनी हवस का शिकार बनाता है उसे डराने के लिए वह उसकी अश्लील वीडियो  भी बना लेता है।  ताकि कोई लड़की  उसके विरुद्ध न जाए।

पीड़िता को इंसाफ लेने के लिए 10 दिन बैठना पड़ा धरने पर

पीड़ित लड़की ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उसने एम.डी. के आगे खुल कर बगावत कर दी। उसने उसे खुल कर कहा कि उसने उसकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद कर दी है। वह या तो उसे स्कुल  का प्रिंसीपल बनाए या फिर कैनेडा में सैटल करवा दे नहीं तो अब वह चुप नहीं बैठेगी। अध्यपिका की बगावत देख एम.डी. रातों रात कैनेडा भाग गया तो पीड़ित लड़की इंसाफ लेने के लिए उसके स्कुल के बाहर 10 दिन तक धरने पर बैठी रही। गत दिवस पीड़ित लड़की ने डी.एस.पी. के कार्यलय शिकायत की  है। पुलिस ने अकैडमी के एम.डी. तरसेम सिंह के विरुद्ध बलात्कार करने जैसी संगीन धाराओं के अधीन मुकद्दमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि एम.डी. फिलहाल विदेश में है जिस कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News