शर्मसार पंजाब: 14 साल की लड़की ने दिया मरे बच्चे को जन्म

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 11:59 AM (IST)

 लुधियाना: पंजाब से एक बेहद शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, नानके गई 14 साल की लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। जब मां ने पूछा तो बच्ची ने बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी मां के साथ देहरादून स्थित अपने मायके गई थी, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।  उसने अपनी मां को बताया कि लुधियाना में पड़ोस में रहने वाले अमित नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। लड़की की मां ने देहरादून में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उस जीरो एफआईआर को दर्ज कर लुधियाना पुलिस को भेज दिया। अब लुधियाना की टिब्बा पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News