शौर्य चक्र विजेता कामरेड को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 04:37 PM (IST)

तरनतारन (रमन): शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविन्दर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की तरफ से परिवार को सुरक्षा का भरोसा मिलने से बलविन्दर सिंह का अंतिम संस्कार किया गया है।
यहां बता दें कि बीते दिन सुबह शौर्यचक्र विजेता कामरेड बलविन्दर सिंह का अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया था।
जानकारी मुताबिक कामरेड बलविन्दर सिंह निवासी भिखीविंड अपने घर में पत्नी जगदीश कौर, बेटे गगनदीप सिंह, अरशदीप सिंह और बेटी प्रनप्रीत कौर समेत मौजूद थे। इस दौरान मोटरसाईकल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने घर में दाख़िल होकर कामरेड बलविन्दर सिंह पर अंधाधुन्ध गोलियां चला दीं, जिसके साथ उनकी मौके पर ही मौत हो गई।