शेरपुर: रिवाल्वर की सफाई करते समय चली गोली, कांग्रेस नेता की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2020 - 02:32 PM (IST)

शेरपुर(सिंगला): कस्बा शेरपुर के सीनियर कांग्रेसी नेता और फाइनांस का कारोबार करते डा. केसर सिंह दीप (62) की आज सुबह अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर की साफ-सफाई करते समय अचानक गोली चलने से मौत हो गई। 

जानकारी अनुसार डा. दीप सुबह अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर की घर में ही सफाई कर रहे थे कि अचानक उसमें गोली चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको तुरंत प्राथमिक सहायता के लिए सिविल अस्पताल धुरी में लेजाया गया, जहां डॉक्टों नेे उनको मृतक घोषित कर दिया। 

थाना शेरपुर के इंचार्ज इंस्पैक्टर यादविन्दर सिंह ने बताया कि मृतक केसर सिंह दीप के सुपुत्र अमरदीप सिंह की तरफ से लिखवाए बयानों पर थाना शेरपुर में 174 की कार्यवाही अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि शव का सिविल अस्पताल धुरी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News