शिरोमणि अकाली दल ने ऐलान किया एक और उम्मीदवार, 2027 के चुनावों की खींची तैयारी
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 02:30 PM (IST)
जगराओं : शिरोमणि अकाली दल ने आज विधानसभा क्षेत्र जगराओं में पंजाब बचाओ रैली की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इशारों-इशारों में पूर्व विधायक एस. आर. क्लेर को टिकट देने का ऐलान किया और यह भी कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर लगता है कि वह 25 से 30 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एस. आर. क्लेर से उनका निजी लगाव है। वह सरकार में अफसर थे और उन्होंने बड़ी लगन और ईमानदारी से लोगों की सेवा की। उनकी मेहनत को देखते हुए सुखबीर ने उनसे रिटायरमेंट के बाद भी लोगों की सेवा करते रहने की अपील की थी, जिसके बाद वह सब कुछ छोड़कर क्षेत्र के लोगों की सेवा में डटे रहे। उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ से भरोसा जताया कि एस. आर. क्लेर इस क्षेत्र से बड़ी लीड से जीतेंगे और लोगों की सेवा करते रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

