डोडा करोड़पति तो पत्नी अरबपति

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2017 - 02:36 PM (IST)

अबोहर(भारद्वाज/ रहेजा/सोनी): भीम टांक हत्याकांड के आरोपी व शराब व्यापारी शिव लाल डोडा द्वारा आजाद उम्मीदवार के तौर पर आज अबोहर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के साथ दिए घोषणा पत्र में एक रोचक तथ्य सामने आया है। सम्पत्ति के मामले में शिव लाल डोडा करोड़पति हैं तो उनकी पत्नी सुनीता डोडा अरबपति हैं। इस पत्र में डोडा ने अपनी सम्पत्ति 14 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए दर्शाई है तो उनकी पत्नी की सम्पत्ति 1 अरब 9 करोड़ 56 लाख 83 हजार रुपए दिखाई गई है। शिव लाल डोडा ने 2016-17 वित्तीय वर्ष के दौरान 4 करोड़ 10 लाख 49 हजार 947 रुपए की रिटर्न भरी थी। हालांकि बैंक खाते और नकदी के मामले में शिव लाल डोडा अपनी पत्नी सुनीता डोडा से आगे हैं।

डोडा के विभिन्न बैंकों में 22 खाते खुले हुए हैं तो पत्नी के पास उनसे आधे 11 खाते हैं। अंडर मैट्रिक तक पढ़े शिव लाल डोडा ने विभिन्न म्यूचुअल फंड्स और डाकघरों में 1 करोड़ 13 लाख 14 हजार रुपए तो पत्नी ने 103 करोड़ रुपए डाक घर की योजनाओं पर निवेश किए हैं। प्राय: देखने में आया है कि गहनों का शौक महिलाओं को अधिक होता है लेकिन शिव लाल डोडा ने इस मामले में अपनी पत्नी को भी पीछे छोड़ दिया है। नामांकन पत्र में डोडा ने 18 लाख रुपए की ज्वैलरी दिखाई है जबकि उनकी पत्नी के पास 15 लाख रुपए की ज्वैलरी है। वाहनों को रखने का शौक भी डोडा के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके पास बी.एम.डब्ल्यू. और मर्सीडीज समेत 1 करोड़ 10 लाख रुपए की गाडिय़ां हैं तो पत्नी के पास 60 लाख रुपए की गाडिय़ां हैं।

जमीन से जुड़ी सम्पत्ति के मामले में शिव लाल डोडा अपनी पत्नी सुनीता डोडा से पिछड़ते नजर आते हैं।  अलग-अलग स्थानों पर डोडा के पास 5 करोड़ 27 लाख रुपए की सम्पत्ति है तो उनकी पत्नी 12 करोड़ 4 लाख रुपए की सम्पत्ति के साथ उनसे आगे हैं। यदि बात की जाए देनदारियों (लायबिलिटीज) की तो सुनीता डोडा पर केवल 35 लाख रुपए का पंजाब नैशनल बैंक से कार लोन है जबकि इस मामले में शिव लाल के नाम पर पंजाब नैशनल बैंक से 5 करोड़ रुपए की लिमिट और 45 लाख रुपए का लोन है।

डोडा दम्पत्ति की सम्पत्ति का ब्यौरा


    शिवलाल डोडा
    सुनीता डोडा
नकदी - 3,45,000 रुपए    1,00,000 रुपए
बैंक खाते  -  11 (पी.एन.बी.)    11 (पी.एन.बी.)
8 (ओ.बी.सी.)    -  
1 (1 एक्सिस)   -  
1 (बी.ओ.बी.)    -  
1 (बी.ओ.आई.)   -  
कुल जमा    18,39,000 रुपए  6, 80,000 रुपए
ज्वैलरी    600 ग्राम     500 ग्राम
निवेश    11.64 करोड़ रुपए    103 करोड़ रुपए

 





  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News